छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

National Commission for Women की जनसुनवाई आज, लंबित मामलों के समाधान पर फोकस

By Admin|29 Apr 2026, 12:21 PM
f X W

बिलासपुर.

महिलाओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण, न्याय तक सुगम पहुँच सुनिश्चित करने तथा महिला सशक्तिकरण को गति देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा राष्ट्रीय महिला आयोग के द्वारा महिला जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है.

जनसुनवाई की अध्यक्षता राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर कर रही हैं. शी सर्वज विषय पर कार्यक्रम स्वर्गीय लखीराम ऑडिटोरियम कंपनी गार्डन के पास हो रहा है. इसमें महिलाओं से जुड़े मामलों की निगरानी, शिकायतों के त्वरित निराकरण तथा महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा हो रही है.

इसके पश्चात कलेक्टोरेट स्थित मंथन मीटिंग हॉल में समीक्षा बैठक आयोजित होगी, जिसमें कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महिला सुरक्षा, शिकायतों के निराकरण, कानून-व्यवस्था एवं महिला कल्याण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी. इसके बाद दोपहर 1 बजे से जल संसाधन विभाग परिसर स्थित प्रार्थना सभा कक्ष में महिला जनसुनवाई आयोजित होगी. दोपहर 3 बजे यशोदा एआई विषय पर कार्यक्रम आयोजित होगा.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान …

Related Articles

Back to top button