छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : कृषि, शिक्षा, समाज के विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार की आवश्यकता पर जोर…

अंबागढ़ चौकी , राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत होने वाले विभिन्न आयोजनों की शृंखला में प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें पांच विकासखंड डोंगरगांव, छुरिया, मोहला, मानपुर व अंबागढ़ चौकी से विभिन्न 17 श्रेणी के दो सौ से अधिक प्रमुखजनों ने हिस्सा लिया। गोष्ठी के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मध्य क्षेत्र के प्रचारक प्रमुख शिवराम समदरिया थे। वहीं विभाग संघचालक राजेश ताम्रकार, सह जिला संघ चालक मनहरण पिथौरा मंचस्थ थे।

आयोजन में उपस्थित प्रमुख जनों को संघ शताब्दी वर्ष के विभिन्न गतिविधियों जिसमें विजयादशमी उत्सव, गृह संपर्क अभियान, हिंदू सम्मेलन, युवा संवाद जैसे संपन्न हुए कार्यक्रमों की जानकारी तथ्यात्मक और विस्तार से दी गई। मुख्य वक्ता समदरिया ने संघ के स्थापना काल से लेकर शताब्दी वर्ष तक के विभिन्न कालखंडों और उसके उतार चढ़ाव को बताया।

कहा कि संघ ने शुरूआती 25 वर्ष अपने सबसे बुरे समय को देखा फिर निरंतर संघ के प्रति समाज की भावना सकारात्मक होती रही यही कारण है कि संघ आज अपना गौरवशाली सौ वर्ष पूर्ण कर समाज और राष्ट्र की सेवा में रत है। शताब्दी वर्ष में संघ को अच्छा मानने वालों से संघ को अपना मानने का कार्य करना है।

संघ सभी को रोटी, कपड़ा और मकान के साथ शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे के मूल उद्देश्य को लेकर कार्य कर रहा है। कृषि, शिक्षा सहित समाज के विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार की आवश्यकता पर जोर देते हुए संघ के पंच परिवर्तन के विषयों को बताया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button