छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किश्त की राशि के रूप में जिले के 1 लाख 3 हजार 203 किसानों को 20 करोड़ 64 लाख रूपए की राशि का होगा भुगतान

By kadwaghut|18 Nov 2025, 7:50 PM
f X W

राजनांदगांव । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 19 नवम्बर 2025 को पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किश्त की राशि का भुगतान किया जाएगा। पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किश्त के रूप में जिले के 1 लाख 3 हजार 203 किसानों को 20 करोड़ 64 लाख रूपए का आधार बेस्ड भुगतान प्रणाली द्वारा सीधे किसानों के खाते में हस्तांतरण किया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार 19 नवम्बर 2025 को पीएम किसान दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के समन्वय से जिला स्तर, ब्लॉक स्तर एवं पंचायत स्तर पर पीएम किसान सम्मान निधि के हितग्राहियों की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसके साथ ही ब्रॉडकास्ट लिंक के माध्यम से भी कार्यक्रम में शामिल हो सकते है। कृषि विभाग द्वारा सभी कृषकों एवं नागरिकों से पीएम किसान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मोबाईल, लेपटॉप से लिंक https://pmindiawebcast.nic.in कनेक्ट कर या निकटतम आयोजित पीएम किसान दिवस कार्यक्रम में उपस्थित होकर सहभागी बनने की अपील की गई है।


उल्लेखनीय है कि देश में आजीविका के लिए केवल कृषि फार्म पर निर्भर लघु, सीमांत तथा दीर्घ कृषकों को आर्थिक समस्या का सामना नहीं करना पड़े, इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की शुरूआत की गई थी। योजना के माध्यम से किसानों को हर 3 माह में 2000 रूपए के हिसाब से वर्ष में 6000 रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। राजनांदगांव जिले के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की 20 किश्तों में 22 करोड़ 61 लाख रूपए का भुगतान किया गया है।

READ ALSO  CG : कचरा प्रबंधन सेंटर में पार्टी करते दिखे कर्मचारी-अधिकारी, नोटिस जारी ...

इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : अनुसूचित जाति, जनजाति पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लंबित भुगतान के प्रकरणों के निराकरण के लिए अंतिम तिथि निर्धारित

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins