छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG मौसम: छत्तीसगढ़ में फिर बरसेंगे बादल, भारी से बहुत भारी बारिश के आसार …

By kadwaghut|22 Sep 2026, 9:34 AM
f X W

रायपुर: विदाई से पहले मानसून छत्तीसगढ़ को जमकर भिगाने की तैयारी में है. बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया का असर कई इलाकों में देखने को मिला. पिछले 24 घंटों में कुछ जिलों में बारिश की गतिविधियां जारी रही. मौसम विभाग ने आज यानी 22 सितंबर को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है. वहीं 24 सितंबर को बस्तर संभाग में भी कुछ इलाकों में झमाझम बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम-मध्य और उससे लगे पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी में बना स्पष्ट कम दबाव का क्षेत्र सोमवार दोपहर तक उसी इलाके में सक्रिय रहा. इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से करीब 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला है. इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और अगले 24 से 48 घंटे में अवदाब से गहरे अवदाब में बदलने की संभावना है. सिस्टम के 23 सितंबर की सुबह के आसपास उत्तरी आंध्रप्रदेश और दक्षिणी ओडिशा तट के पास पहुंचने के आसार हैं. इस सिस्टम का असर छत्तीसगढ़ में भी साफ दिखाई देने लगा है.

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के अनेक हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. सबसे ज्यादा भैरमगढ़ में 5 सेमी, गंगालूर में 4 सेमी तथा बिहारपुर, रतनपुर, दुर्ग, बेलगहना और पेंड्रा रोड में 3-3 सेमी बारिश दर्ज की गई. रायपुर में बादल-बारिश का खेल राजधानी रायपुर में 22 सितंबर को आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहेगा. एक-दो दौर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins