छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : रायपुर में मोबाइल गुमा, फोन-पे से 2 लाख पार …

By lokesh sharma|13 Jun 2026, 11:14 AM
f X W

रायपुर। अज्ञात व्यक्ति ने गुम हुए मोबाइल के फोन- पे से 2 लाख रुपए निकाल कर धोखाधड़ी की। गोकुल नगर रावांभाठा निवासी रिखिराम साहू 44 का मोबाइल 19 म‌ई को गुम गया था। इसके फोन पे से अज्ञात व्यक्ति ने बीते 25 दिनों में किसी दिन 2 लाख 4996 रूपए निकाल लिया। कल रात रिखिराम की रिपोर्ट पर खमतराई पुलिस ने धारा 318-4 का मामला दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़े राजधानी में एक बार फिर घर का सपना दिखाकर 3.53 करोड़ की ठगी कर ली गई है। बिल्डर का नाम मोहित सोलंकी है, जिसने सरकारी नौकरी से रिटायर बुजुर्गों, प्राइवेट नौकरी करने वाले युवा और महिलाओं से जीवनभर की कमाई तो ली, लेकिन पिछले दो साल से न तो मकान बनाकर दिया और न ही लोगों की रकम वापस की। परेशान लोग पुलिस, प्रशासन, नगर निगम और रेरा दफ्तर के कई चक्कर काट चुके हैं। करीब दो साल के बाद बिल्डर मोहित सोलंकी और उसके पिता गुलाब सोलंकी पर शुक्रवार को तेलीबांधा थाने में एफआईआर दर्ज की गई। दोनों अभी फरार हैं।

Advertisement
Advertisement

भास्कर की पड़ताल में पता चला कि भवन निर्माण कंपनी यूके कॉन्सेप्ट डिजाइनर विजियासन देवी कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइनर प्राइवेट लिमिटेड का मैग्नेटो शॉपिंग मॉल में 441 नंबर की दुकान में आफिस था। कंपनी का प्रोपराइटर मोहित सोलंकी है। उसकी पहचान टैगोर नगर में रहने वाले कुशल बुरड़ से थी। कुशल की धरमपुरा वीआईपी रोड में 0.910 हेक्टेयर जमीन है। उसने मोहित के साथ एग्रीमेंट किया कि वो इस जमीन पर मकान बनाकर देगा। 16 जुलाई 2022 को इसका एग्रीमेंट भी हुआ।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : बाल संरक्षण को लेकर प्रदेशभर में जागरूकता अभियान तेज ...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins