DPR छत्तीसगढ समाचारमहासमुन्द जिला

CG : आर.बी.सी. 6-4 के तहत 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

By lokesh sharma|28 Apr 2026, 3:37 PM
f X W

महासमुंद , कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 5 मृतकों के निकटतम वारिसान के लिए चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। इनमें पानी में डूबने से मृत्यु होने पर महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सिंघी के मृतक द्रोण निषाद के पिता मदन निषाद के लिए, मृतक दुष्यत निषाद के पिता डगेश्वर निषाद एवं पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम अरण्ड के मृतक कुमार सिंह मरकाम की पत्नी अहिल्या बाई ध्रुव के लिए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

इसी तरह विद्युत तार की चपेट मंत आने से मृत्यु होने पर सरायपाली विकासखण्ड के ग्राम लिमउगुड़ा के मृतक सेतलाल साव की  पत्नी बालमोती साव के लिए तथा आकाशीय बिलजी गिरने से मृत्यु होने पर पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सुखीपाली के मृतक तीर्थराज भोई की पत्नी हेमकुमारी भोई के लिए चार-चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : मिट्टी के बर्तनों से गढ़ी स्वावलंबन की नई कहानी, सोन कुमारी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल ...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button