छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : मिनीमाता ने महिलाओं, गरीबों, पिछड़े लोगों के हक के लिए आवाज उठाई…

By kadwaghut|21 Aug 2026, 10:54 AM
f X W

राजनांदगांव , शिकारी महका में मिनीमाता जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत मिनीमाता की प्रतिमा पर पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जनपद पंचायत छुरिया अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा, पूर्व महामंत्री रविंद्र वैष्णव, भाजपा मंडल छुरिया उपाध्यक्ष नैन सिंह पटेल और सरपंच शकुन कुंदन बडोले मौजूद रहे।

संजय ने कहा कि मिनीमाता छत्तीसगढ़ की महान समाजसेविका, महिला अधिकारों की समर्थक और वंचित वर्गों की सशक्त आवाज थीं। उन्होंने अपना जीवन समाज में समानता, शिक्षा और सम्मान के लिए समर्पित किया।

उन्होंने कहा कि मिनीमाता का जन्म असम में हुआ था, लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता और समाज के उत्थान से उनका गहरा जुड़ाव रहा। स्वतंत्रता के बाद वे देश की राजनीति में सक्रिय हुईं और लोकसभा की सदस्य भी रहीं। संजय सिन्हा ने कहा कि मिनीमाता ने विशेष रूप से महिलाओं, गरीबों और सामाजिक रूप से पिछड़े लोगों के अधिकारों के लिए आवाज उठाई। उनका मानना था कि समाज की वास्तविक प्रगति तभी संभव है, जब प्रत्येक व्यक्ति को समान अवसर और सम्मान मिले। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ मंटू, पवन खिलाड़ी, चोवा दास सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : ’कहानी सेवा की’ : ’सौर सुजला योजना से सिंचाई सुविधा मिली, एक एकड़ में तीन फसलें ले रहे आशीष टोप्पो’

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins