छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव: ढाबे में बेचा जा रहा था डीजल, पुलिस की कार्रवाई में कालाबाजारी करते 2 आरोपी गिरफ्तार, 500 लीटर जब्त….

By kadwaghut|09 Jun 2026, 9:12 PM
f X W

राजनांदगांव। जिले के बागनदी थाना क्षेत्र में अवैध डीजल भंडारण और कालाबाजारी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 500 लीटर डीजल जब्त किया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

Advertisement
Advertisement

पुलिस के अनुसार ग्राम घोरतलाब स्थित शेरा ढाबा में अवैध रूप से डीजल संग्रहित कर बेचने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर 6 जून 2026 को बागनदी पुलिस ने दबिश दी। तलाशी के दौरान मौके से 3 लाल ड्रम और 4 नीले केनों में रखा लगभग 500 लीटर डीजल बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये आंकी गई है।

Read Also: Rajnandgaon: साइबर ठगी में इस्तेमाल म्यूल अकाउंट का खुलासा, दूसरा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

डीजल के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने डीजल जब्त कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। मामले में अपराध क्रमांक 17/2026 दर्ज कर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 एवं 7 के तहत प्रकरण कायम किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में संदीप सिंह (45 वर्ष), निवासी राजनांदगांव तथा उत्कर्ष मौर्य (24 वर्ष), निवासी भिलाई, वर्तमान पता शेरा ढाबा घोरतलाब शामिल हैं। पुलिस ने पहले उत्कर्ष मौर्य को गिरफ्तार किया, जबकि दूसरे आरोपी संदीप सिंह को 8 जून को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

Read Also: राजनांदगांव में देह व्यापार की आशंका से हड़कंप, नेता की बताई जा रही दुकान में संदिग्ध गतिविधि का आरोप

आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया

जांच में पता चला है कि आरोपी उत्कर्ष मौर्य के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत पहले से तीन मामले दर्ज हैं। वहीं संदीप सिंह के विरुद्ध मारपीट, सड़क दुर्घटना और अन्य आपराधिक प्रकरण दर्ज पाए गए हैं।

READ ALSO  सेवा की कहानी: पहाड़ी कोरवा बस्ती के नन्हे कदमों को मिला बेहतर माहौल, लालमाटी में नया आंगनबाड़ी भवन बना पोषण और सीखने का केंद्र

पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और अवैध डीजल कारोबार से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Read Also: Rajnandgaon: जमातपारा में संदिग्ध गतिविधि , अप्पू जैन और महिला पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins