छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : जनगणना विकास की दिशा को तय करने वाली मजबूत नींव है …

By kadwaghut|18 Apr 2026, 9:49 AM
f X W

खैरागढ़| जिले में आगामी जनगणना को सफल बनाने के लिए कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने खुद स्व-गणना फार्म भरा। अपने कार्यालय में पूरी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए नागरिकों से अपील की कि वे भी भाग लें और सही जानकारी दर्ज करें। कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि यह विकास की दिशा तय करने वाली मजबूत नींव है, जिससे योजनाओं का निर्माण और संसाधनों का सही वितरण संभव होता है।

Advertisement
Advertisement

इस बार जनगणना को डिजिटल स्वरूप दिया गया है, जिसके तहत 16 से 30 अप्रैल तक नागरिक ऑनलाइन माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। कहा कि यह प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक है, जिससे हर व्यक्ति आसानी से जुड़ सकता है। जनगणना से प्राप्त आंकड़े शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, रोजगार, पेयजल, सड़क और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं की वास्तविक जरूरत का आकलन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 1 से 30 मई तक प्रगणक घर-घर पहुंचकर मकान सूचीकरण व गणना का कार्य करेंगे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : निर्माण में चूक बर्दाश्त नहीं: चार प्रोजेक्ट से फर्म होगी बाहर, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins