छत्तीसगढ़महासमुन्द जिला

CG : स्वतंत्रता दिवस पर दोस्तों संग बांध घूमने गया युवक, नहाते समय डूबा…

By kadwaghut|16 Aug 2026, 10:45 AM
f X W

महासमुंद , महासमुंद शहर से पांच किलोमीटर दूर स्थित मुडमार बांध में घूमने गए युवक की नहाते समय डूबने से मौत हो गई. युवक की पहचान वार्ड नं 26 क्लब पारा निवासी 35 वर्षीय प्रणय गुर्वेकर के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, प्रणय गुर्वेकर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने पांच दोस्तों के साथ मुडमार बांध घूमने गया था.

Advertisement
Advertisement

इस दौरान नहाने के लिए बांध में उतर गया, लेकिन गहरे पानी में जाने की वजह से डूबने से उसकी मौत हो गई. ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर की मदद से युवक के शव को बाहर निकाला. मृत युवक मिक्चर का व्यापारी बताया गया है. बहरहाल, कोतवाली पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  सपनों का आशियाना बना प्रधानमंत्री आवास

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins