DPR छत्तीसगढ समाचारकांकेर जिला (उत्तर बस्तर)छत्तीसगढ़

CG : ग्रामीण स्तरीय एवं विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन 15 दिसम्बर तक

By kadwaghut|01 Dec 2025, 4:26 PM
f X W

उतर बस्तर कांकेर, कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को जिले के समस्त विकासखण्डों में सांसद खेल महोत्सव जुनियर वर्ग एवं सीनियर वर्ग में आयोजित करने के लिए निर्देशित किया है। यह प्रतियोगिता 18 वर्ष आयु वर्ग तक (बालक-बालिका), 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग तक (महिला-पुरुष) और 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के (महिला-पुरुष) प्रतिभागियों के लिए आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत एथलेटिक्स (100मी., लंबी कूद) कबड्डी, खो-खो, व्हॉलीबॉल, गेड़ी दौड़, गिल्ली डंडा एवं रस्साकसी आदि खेलों के विभिन्न इवेंट्स शामिल किए गए हैं। ग्रामीण स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन 10 दिसंबर तक तथा विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन 15 दिसंबर तक संपन्न कराने के लिए कहा गया है।
कलेक्टर क्षीरसागर ने सांसद खेल महोत्सव के आयोजन पश्चात् दो दिवस के भीतर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता प्रतिभागियों का पंजीयन फॉर्म, प्रतिभागियों की सूची की सॉफ्टकॉपी एवं हार्डकॉपी, बैंक खाता विवरण सहित जिला खेल अधिकारी कार्यालय, खेल एवं युवा कल्याण इण्डोर स्टेडियम भवन कांकेर को उपलब्ध कराने के लिए भी निर्देशित किया है।

Advertisement
Advertisement
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : फसल में बारिश के दौरान उर्वरक व कीटनाशक का छिड़काव न करें…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins