छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : स्टेट बार काउंसिल में समिति के चेयरमैन बने प्रशांत तिवारी…

राजनांदगांव , छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल सदस्यों के निर्वाचन संपन्न होने के बाद स्टेट बार काउंसिल के विभिन्न समितियों का गठन विगत दिनों उच्च न्यायालय बिलासपुर परिसर में हुआ। इसमें राजनांदगांव के वरिष्ठ अधिवक्ता व छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद में लगातार निर्वाचित होने वाले अधिवक्ता प्रशांत प्रभात तिवारी को राज्य अधिवक्ता परिषद के अनुशासन समिति एवं नियम निर्माण समिति के चेयरमैन के रूप में चुना गया।

उच्च न्यायालय बिलासपुर के वरिष्ठ अधिवक्ताओं में ख्याति प्राप्त अधिवक्ता स्व. प्रभात तिवारी के ज्येष्ठ पुत्र प्रशांत तिवारी हाल में संपन्न चुनाव में वे स्पष्ट बहुमत के साथ निर्वाचित होकर अनुशासन व नियम निर्माण समिति के चेयरमैन नियुक्त होने के साथ-साथ छग राज्य अधिवक्ता परिषद में भवन निर्माण समिति, अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए गठित अधिवक्ता कल्याण समिति के भी सदस्य नियुक्त किए गए हैं। उनकी नियुक्ति से जिला अधिवक्ता संघ राजनांदगांव, खैरागढ़, डोंगरगढ़, अंबागढ़ चौकी ने सराहना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button