छत्तीसगढ़महासमुन्द जिला

CG : एंबुलेंस ड्राईवर ने घायल मरीज के सिर में टांका लगाया स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही…

By kadwaghut|03 Sep 2025, 3:27 PM
f X W

महासुमंद। स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है. जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागबाहरा में एक एंबुलेंस ड्राईवर ने घायल मरीज के सिर में टांका लगाया. जिसकी तस्वीर अब सोशल मीडिया में वायरल हो रही है. तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि ड्रेसर और उसके हेल्पर के मौजूदगी में एंबुलेंस ड्राइवर मरीज के सिर पर टांके लगा रहा है. इस घटना ने एक बार फिर स्वास्थ्य महकमे की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

जानकारी के अनुसार, यह घटना 12 अगस्त की रात लगभग 10 बजे की है, जब सड़क हादसे में घायल नोमेश ध्रुव को 112 की मदद से अस्पताल लाया गया था. उपचार के दौरान टांका लगाने की जरूरत पड़ी, लेकिन यह काम अस्पताल स्टाफ की बजाय प्राइवेट एंबुलेंस चालक मनोज यादव द्वारा किया गया. इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई. मामला सामने आते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागबाहरा के बीएमओ ने कहा कि जैसे ही यह मामला संज्ञान में आया, तुरंत जांच टीम गठित कर दी गई है. जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. वहीं, जिला चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि मरीज को टांका लगाने वाले चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया गया है. साथ ही सभी बीएमओ को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : नशे से दूरी जरूरी, युवाओं ने लिया नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प...

Related Articles

Back to top button