छत्तीसगढ़सुकमा जिला

CG : सुकमा में विकास को नई रफ्तार…

By lokesh sharma|22 Apr 2026, 1:21 PM
f X W

कलेक्टर ने की पंचायत विभाग की योजनाओं की गहन समीक्षा

Advertisement
Advertisement

सुकमा । जिले में ग्रामीण विकास को गति देने के उद्देश्य से कलेक्टर अमित कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित शासकीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर जिला सीईओ मुकुन्द ठाकुर भी उपस्थित थे।बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), स्वच्छ भारत मिशन, आजीविका मिशन (बिहान) सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि योजनाओं का लाभ वास्तविक हितग्राहियों तक समयबद्ध रूप से पहुंचे और कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखी जाए।

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की प्रगति को लेकर बताया गया कि वर्ष 2024-26 के लिए जनपद पंचायत छिंदगढ़, कोंटा एवं सुकमा हेतु 29,364 आवासों का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके विरुद्ध 27,237 आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं। प्रथम किश्त के बाद 14,775 आवासों की प्लिंथ स्तर तक जियोटैगिंग पूर्ण कर ली गई है तथा 6,809 आवासों का निर्माण पूर्ण कर हितग्राहियों को सौंपा जा चुका है। वहीं स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय विहीन परिवारों को चिन्हित कर स्वीकृति की प्रक्रिया तेज की गई है, साथ ही पंचायत कैफे एवं शाला भवनों के समीप सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत स्व-सहायता समूहों का गठन तेजी से किया जा रहा है। विशेष रूप से ‘नियद नेल्लानार’ पहल के तहत कोंटा विकासखंड के ग्राम सामसेट्टी में महिलाओं द्वारा छिंद (खजूर) के रस से गुड़ निर्माण का नवाचार शुरू किया गया है, जिससे प्रति परिवार 6,000 से 7,000 रुपये तक अतिरिक्त मासिक आय की संभावना बन रही है। इसके साथ ही ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत 8 वाहनों की व्यवस्था कर आजीविका गतिविधियों को मजबूत किया जा रहा है। बैठक में पंचायत भवन, अटल डिजिटल सुविधा केंद्र तथा पीडीएस भवन निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने आगामी सुशासन तिहार को लेकर व्यापक तैयारी करते हुए सभी योजनाओं में तेजी लाने और कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

READ ALSO  CG : बिलासपुर में रात की सरप्राइज चेकिंग, 6 बदमाश गिरफ्तार ...
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins