छत्तीसगढ़

अब उड़ान से जुड़ा रीवा: रायपुर तक 1:10 घंटे में पहुंचेंगे यात्री, डिप्टी CM ने किया उद्घाटन

By Admin|18 Mar 2026, 2:11 PM
f X W

रायपुर.
मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे. उन्होंने रायपुर और रीवा के बीच शुरू हुई पहली फ्लाइट से रायपुर एयरपोर्ट पर लैंड किया. इसके बाद वह विंध्यनाचल कल्याण सर्व समाज द्वारा आयोजित समारोह में शामिल हुए. इस दौरान हवाई सेवा की सौगात के लिए उनका अभिनंदन किया गया.

Advertisement
Advertisement

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि हमारे हाथ में हवाई सेवा शुरुआत करना था, अब यह आपके हाथ में है कि हवाई सेवा चलते रहे. उन्होंने कहा कि अब रायपुर से रीवा के बीच एक दिन में पूरा होने वाला सफर, महज एक घंटे, दस मिनट में होगा. जितना सोचा उससे ज्यादा सफलता देखने को मिली है. रास्ता आसान होने से सभी क्षेत्र में प्रभाव पड़ता है. व्यापार, पर्यटन समेत अन्य क्षेत्र में अब रीवा विकास करेगा.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  नवा रायपुर में जुटे राज्य निर्वाचन आयुक्त, 32वें अखिल भारतीय सम्मेलन का शुभारंभ

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins