छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव: कोचिंग सेंटरों पर पुलिस की सख्ती, 12 संस्थानों की फायर सेफ्टी जांच, दिए कड़े निर्देश

By kadwaghut|29 Jun 2026, 6:18 PM
f X W

राजनांदगांव : राजनांदगांव पुलिस ने शहर के कोचिंग संस्थानों में फायर सेफ्टी और सुरक्षा व्यवस्थाओं की सघन जांच अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने करीब 12 कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों का जायजा लिया। इस दौरान संचालकों को सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए।

Advertisement
Advertisement

थाना कोतवाली, बसंतपुर और चिखली क्षेत्र के कोचिंग संस्थानों में पुलिस टीम ने फायर एक्सटिंग्विशर, इमरजेंसी एग्जिट, आपातकालीन खिड़कियां, विद्युत वायरिंग, सुरक्षा उपकरण, सीढ़ियां और निकासी मार्गों का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि किसी भी आपात स्थिति में विद्यार्थियों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।

पुलिस ने सभी कोचिंग संचालकों को निर्देश दिए कि संस्थानों में पर्याप्त संख्या में कार्यशील अग्निशमन उपकरण, सुरक्षित विद्युत व्यवस्था और स्पष्ट निकासी मार्ग अनिवार्य रूप से उपलब्ध रहें। साथ ही चेतावनी दी गई कि सुरक्षा मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इस विशेष अभियान में थाना प्रभारी कोतवाली उपेंद्र शाह, थाना प्रभारी बसंतपुर एमन साहू सहित दोनों थानों और पुलिस लाइन के करीब 25 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। राजनांदगांव पुलिस ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और भविष्य में भी ऐसे निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेंगे। 

Read Also: जलाराम लॉज में देह व्यापार का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : किसके नाम कनेक्शन, कौन असली यूजर, अब होगा खुलासा…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins