मनोरंजन

Reel Stunt Video: रील के चक्कर में निकली पूरी हवाबाज़ी, अचानक हुआ ऐसा हादसा की वीडियो देख कांप जायेगा दिल

By News Desk|21 Apr 2026, 5:37 PM
f X W

Reel Stunt Video: क्या किसी वीडियो रील पर मिलने वाले कुछ ‘लाइक्स’ और ‘व्यूज़’ आपकी ज़िंदगी से ज़्यादा कीमती हैं? मध्य प्रदेश के मऊगंज से एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है यह फुटेज इतना चौंकाने वाला है कि इसे देखकर किसी की भी रूह कांप उठेगी। असल में सोशल मीडिया पर मशहूर होने की सनक ने एक ही परिवार के तीन नौजवानों की ज़िंदगी हमेशा के लिए खत्म कर दी है।

ये भी पढ़े :-Jugaad Viral Video: ईंटों उठाने का ऐसा तरीका की फेल है इसके आगे अच्छे-अच्छे मिस्त्री, देखे वायरल वीडियो में नई टेक्निक

MP Reel Stunt Accident: नकाबपोश चेहरे, जानलेवा रफ़्तार

वायरल वीडियो में एक नौजवान मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा नज़र आता है, जो अपनी बहादुरी का बेखौफ प्रदर्शन करते हुए हवा में एक देसी पिस्तौल लहरा रहा है। मोटरसाइकिल चलाने वाले का चेहरा ढका हुआ था; वह लापरवाही से ट्रैफिक के बीच से गाड़ी निकाल रहा था और दूसरी गाड़ियों को ओवरटेक कर रहा था—यानी वह सीधे-सीधे मौत को दावत दे रहा था।

Reel Stunt Video…

MP Reel Stunt Accident: पलक झपकते ही सब कुछ खत्म हो गया!

इस बीच, उनके पीछे एक दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार उनके दोस्त इस पूरे स्टंट को अपने मोबाइल फ़ोन पर रिकॉर्ड कर रहे थे। लेकिन, उन्हें ज़रा भी अंदाज़ा नहीं था कि वे अपने दोस्तों की ज़िंदगी के आखिरी पलों को कैमरे में कैद कर रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अचानक मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ जाता है और वह सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से ज़ोरदार तरीके से टकरा जाती है। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि बाइक पर सवार तीनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़े :-Study Table Viral Video: इस बंदे ने मात्र 20 रुपये की कोल्ड ड्रिंक बोतल से बना डाली धांसू स्टडी टेबल, देखे वायरल जुगाड़ Video…

MP Reel Stunt Accident

यह दुखद घटना उन सभी नौजवानों के लिए एक कड़ा सबक है, जो सोशल मीडिया पर “मशहूर” होने की चाहत में अपनी जान और दूसरों की जान को जोखिम में डालते हैं। सड़कों पर स्टंट न करें। हाईवे वीडियो रील बनाने के लिए नहीं होते। आपकी एक छोटी सी गलती किसी पूरे परिवार को ज़िंदगी भर का दुख दे सकती है।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

2

Back to top button