छत्तीसगढ़धमतरी जिला

CG : जनगणना 2027 के लिए अवकाश और मुख्यालय छोड़ने पर रोक …

By lokesh sharma|21 Apr 2026, 10:47 AM
f X W

धमतरी। भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत जिले में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 01 मई 2026 से 30 मई 2026 तक किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण कार्य को सुचारू, व्यवस्थित एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के लिए कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी अबिनाश मिश्रा ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार जनगणना कार्य में नियोजित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि वे अधोहस्ताक्षरकर्ता की पूर्व अनुमति के बिना न तो अवकाश पर जाएंगे और न ही मुख्यालय छोड़ेंगे। विशेष परिस्थितियों में ही जिला जनगणना शाखा के माध्यम से अवकाश आवेदन प्रस्तुत करने पर विचार किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

इसके साथ ही, पूर्व में कार्यालय प्रमुख द्वारा स्वीकृत अवकाश के मामलों में भी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुनः जिला जनगणना शाखा के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी से अनिवार्य रूप से अनुमोदन प्राप्त करना होगा। अन्यथा ऐसी अवकाश स्वीकृति मान्य नहीं होगी। जारी आदेश में स्पष्ट किया है कि जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। आदेश का उल्लंघन करने वाले संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाएगी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : दोस्त को पीट-पीटकर मार डाला फिर कार के नीचे रखी लाश ...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins