छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : उरला में गांजा के साथ महिला सहित 2 आरोपी गिरफ्तार …

By kadwaghut|06 Jun 2026, 11:10 AM
f X W

रायपुर। उरला में गांजा के साथ महिला सहित 2 आरोपी गिरफ्तार किए गए है, 05.06.2026 को एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट की टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना उरला क्षेत्रांतर्गत स्थित पारधी पारा में कुछ व्यकित अपने पास गांजा रखे है तथा बिक्री की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट तथा थाना उरला पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम मीना बघेल एवं राम खिलावन उर्फ राकेश चौधरी निवासी रायपुर का होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा उनकी तलाशी लेने पर उनके पास गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 260 ग्राम गांजा जुमला कीमती लगभग 13,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 246/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है। गिरफ्तार आरोपी मीना बघेल पति शरद बघेल उम्र 40 वर्ष पता मटकनवा पारा सरकारी स्कूल के पास उरला थाना उरला जिला रायपुर। रामखीलावन उर्फ राकेश चौधरी पिता श्री प्रसाद चौधरी उम्र 30 वर्ष बिरगांव थाना उरला जिला रायपुर।

Advertisement
Advertisement

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  5 डे बैंकिंग वर्किंग वीक की मांग को लेकर बैंक कर्मचारी हड़ताल पर, कामकाज प्रभावित

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins