मध्य प्रदेश

वीजा के लिए अब ज्यादा खर्च, इंटीग्रिटी शुल्क बढ़ा, 1 अक्टूबर से नए नियम लागू होंगे

By Admin|18 Sep 2025, 2:12 PM
f X W

भोपाल 

अमरीका जाने का सपना महंगा होने जा रहा है। ट्रंप प्रशासन की वीजा इंटीग्रिटी शुल्क लगाने का ऐलान और इसके लागू होने से पहले प्रदेश के लोगों में अमरीका जाने की होड़ मच गई है। वीजा फीस में वृद्धि 1 अक्टूबर से लागू होगी, इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोग इससे पहले ही आवेदन कर रहे हैं। इससे वीजा आवेदन की रफ्तार दोगुनी हो गई है।

डोनाल्ड ट्रंप ने साइन किया नया बिल

ट्रंप प्रशासन ने 4 जुलाई को वन बिग ब्यूटीफुल बिल अधिनियम (One Big Beautiful Bill Act) के तहत गैर अप्रवासी वीजा पर 250 डॉलर (21,539 रुपए) के वीजा इंटीग्रिटी शुल्क पर हस्ताक्षर किए थे। यह शुल्क 1 अक्टूबर से लागू होगा। इसके बाद भारतीय नागरिकों के लिए अमरीका का वीजा करीब 435 डॉलर (36,700 रुपए) का होगा।

हर दिन आते थे 300, अब आ रहे 900 आवेदन

टूर एंड ट्रैवल ऑपरेटर डॉ. छवि सिंघल बताती हैं, वीजा इंटीग्रिटी शुल्क में वृद्धि (VISA Fee Hike) के डर से लोग 1 अक्टूबर के पहले वीजा आवेदन दे रहे हैं। रोज संख्या बढ़ रही है। पहले प्रदेशभर से दिनभर में 300 वीजा के आवेदन आते थे, अब इनकी संख्या 900 पार हो चुकी है।

अपॉइंटमेंट की वेटिंग 370 से 420 दिन तक

अमरीका जाने के इच्छुक लोगों को आवेदन के बाद बायोमेट्रिक और इंटरव्यू अपॉइंटमेंट की प्रक्रिया पूरी करनी होती है। उन्हें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद और कोलकाता के दूतावास में प्रक्रिया पूरी करनी होती है। कोविड से पहले बायोमेट्रिक और इंटरव्यू पांच दिन में बैक-टू-बैक हो जाते थे। अब 370 से 420 दिन की वेटिंग है।

READ ALSO  इंदौर-भोपाल में ऊंचे रावण का दहन, महाकाल की सवारी पर बरसेंगे 5 क्विंटल फूल
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button