DPR छत्तीसगढ समाचाररायपुर जिला

CG : प्राकृतिक आपदा में मृतकों के परिजनों को मिली राहत, 8 लाख रुपये की सहायता स्वीकृत

By lokesh sharma|29 Apr 2026, 4:42 PM
f X W

रायपुर, जशपुर जिले में प्राकृतिक आपदा से हुई जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिवारों को आर्थिक राहत प्रदान की गई है। कलेक्टर रोहित व्यास ने आर.बी.सी. 6-4 के प्रावधान के तहत कुल 8 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की है।

Advertisement
Advertisement

पहला मामला दुलदुला तहसील के ग्राम बांसपतरा का है, जहां स्वर्गीय पायल सिंह की कुएं में डूबने से 19 सितम्बर को मृत्यु हो गई थी। इस घटना में उनके पिता गोवर्धन को निकटतम वारिस के रूप में 4 लाख रुपये की सहायता राशि मंजूर की गई है।

दूसरा मामला बगीचा तहसील के ग्राम सरबकोम्बो का है, जहां स्वर्गीय अपोलिना एक्का की 2 जुलाई 2024 को पेड़ की डाली गिरने से मृत्यु हो गई थी। इस प्रकरण में उनके पति सिलास एक्का को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रशासन द्वारा आर.बी.सी. 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत पहुंचाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : गौशालाओं के उन्नयन और पशु कल्याण व्यवस्था को सुदृढ़ करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins