छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: भाजपा कार्यालय के पास ट्रक ने कार को मारी टक्कर

By kadwaghut|17 May 2026, 4:54 PM
f X W

राजनांदगांव, 17 मई 2026। शहर के जीई रोड स्थित भाजपा कार्यालय के पास शनिवार रात एक सड़क हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार परिवार बाल-बाल बच गया। मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रेवाडीह निवासी एवं ग्राम तिलईरवार स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में व्याख्याता के पद पर पदस्थ व्यक्ति अपने परिवार के साथ हुंडई आई-10 कार क्रमांक CG 08 AL 7079 से सनसिटी डी-मार्ट में सामान खरीदने गए थे। खरीदारी के बाद वे वापस रेवाडीह लौट रहे थे।

बताया गया कि 16 मई की रात करीब 8:30 बजे भाजपा कार्यालय के पास जीई रोड स्थित सिग्नल पर उनकी कार रुकी हुई थी। इसी दौरान सामने खड़े ट्रक क्रमांक CG 04 PV 3198 के चालक ने कथित रूप से लापरवाहीपूर्वक वाहन रिवर्स कर दिया, जिससे ट्रक पीछे खड़ी कार से टकरा गया।

हादसे में कार का बोनट, बंपर, हेडलाइट, मडगार्ड तथा बाईं ओर का दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि घटना में कार सवार किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  छत्तीसगढ़ में खिलाड़ियों को मिला बड़ा प्रोत्साहन, क्रिकेटर हरलीन देओल ने हॉकी अकादमी के खिलाड़ियों से किया संवाद

Related Articles

Back to top button