छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : दिवाली पर्व में भीड़ को नियंत्रित करने की प्लानिंग…

By kadwaghut|29 Oct 2026, 10:28 AM
f X W

राजनांदगांव , दिवाली पर बाजार में बढ़ने वाली भीड़ और वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित करने नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। मेयर मधुसूदन यादव और आयुक्त जीआर मरकाम ने शहर का निरीक्षण कर पार्किंग, पसरा, सफाई, विद्युत व्यवस्था सुधारने कहा है। जय स्तंभ चौक के पास लगने वाले पसरे फ्लाईओवर के नीचे व्यवस्थित लगाने के लिए मार्किंग की जाएगी। वहीं मोती तालाब में छठ पूजा से पहले आवश्यक मरम्मत, सफाई और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने कहा गया।

अफसरों ने यातायात विभाग से समन्वय बनाकर चिह्नांकित पार्किंग स्थलों पर जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। महापौर और आयुक्त ने जय स्तंभ चौक पहुंचकर संबंधित अफसरों को पसरा लगाने वाले व्यापारियों का सर्वे करने नाम दर्ज करने और उन्हें फ्लाईओवर के नीचे निर्धारित स्थान पर पसरा लगाने समझाइश देने कहा। सफाई और विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने कहा। मोती तालाब पहुंचकर वार्ड पार्षद प्रमोद झंझारे और वार्डवासियों से छठ पूजा की तैयारियों पर चर्चा की।

सभी जरूरी सुविधाएं रहेंगी: अफसरों को तालाब किनारे विद्युत पोल लगाकर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने के साथ सफाई, जरूरी मरम्मत के काम समय पर पूरे करने कहा, जिससे छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं होगी। गंज चौक व्यावसायिक परिसर में जीर्णोद्धार कार्य का जायजा लेकर दुकानें शुरू करने आगे की प्रक्रिया पूरी करने निर्देश दिए। अन्य जानकारी भी दी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : पीपर रानी मत्स्योद्योग सहकारी समिति केराकछार के मतदाता सूची जारी ...

Related Articles

2

Back to top button