कवर्धा जिलाछत्तीसगढ़

CG : 55 सड़क व 12 पुल का भूमिपूजन, सांसद पांडेय ने पीएम मोदी और सीएम साय का जताया आभार …

By kadwaghut|18 Apr 2026, 3:50 PM
f X W

कवर्धा । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना व प्रधानमंत्री जनमन के अंतर्गत स्वीकृत ग्रामीण सड़कों व वृहद पुल निर्माण का वर्चुअल भूमिपूजन किया। इसके अंतर्गत जिले के 55 सड़क व 12 वृहद पुल निर्माण का भूमिपूजन किया गया। इसके लिए कुल 166 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है।

Advertisement
Advertisement

इसके लिए सांसद संतोष पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। जिले में 55 सड़क व 12 वृहद पुल का निर्माण होने से दूरस्थ अंचलों में विकास की नई इबारत लिखेगा। उन्होंने कहा कि बारहमासी पक्की सड़कें व पुल बनने से गाँवों में शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएँ और आपातकालीन सेवाएँ सुलभ होंगी। सड़कों के जाल से किसानों को अपनी उपज कृषि मंडियों तक ले जाने में आसानी होगी, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी और जनजातीय अंचलों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इस चरण में विशेष रूप से आदिवासी, वामपंथी उग्रवाद प्रभावित और दूरस्थ क्षेत्रों की असंबद्ध बस्तियों को बारहमासी सड़कों से जोड़ा जा रहा है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : भिलाई में मांगी लिफ्ट मिली मौत…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins