कोरबा जिलाछत्तीसगढ़

CG : रबी दलहन-तिलहन उपार्जन के लिए कृषक पंजीयन की अंतिम तिथि 20 …

By kadwaghut|18 Apr 2026, 1:33 PM
f X W

कोरबा । प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत अधिसूचित रबी के फसलों दलहन-तिलहन की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर की जा रही है।

उप संचालक कृषि से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अब तक कुल 315 पंजीयन किया जा चुका है। जो कृषक अभी तक पंजीयन नहीं कराये हैं उनसे अपील की गई है कि वे अंतिम तिथि 20 अपै्रल 2026 से पूर्व अपनी संबंधित सहकारी समिति में जाकर एकीकृत किसान पोर्टल एवं ई-समुयुक्ति पोर्टल/मोबाइल एप्प के माध्यम से अनिवार्य रूप से पंजीयन कराएं ताकि वे अपनी उपज का उचित मूल्य प्राप्त कर सकें। उपार्जन की अवधि अरहर एवं सरसों के लिए 15 फरवरी से 15 मई 2026 तक तथा चना एवं मसूर के लिए 01 मार्च 2026 से 30 मई 2026 तक आदिम जाति सेवा सहकारी समिति जटगा एवं कोरबी (पोंड़ी उपरोड़ा) में किया जायेगा। उपार्जन हेतु फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल अरहर 08 हजार, चना 5875, मसूर-07 हजार एवं सरसों- 6200 रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। कृषक गिरदावली के लिए अपने क्षेत्र के पटवारी एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से फसल रकबा सत्यापन प्रमाण पत्र प्राप्त कर पंजीय प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : महंगाई भत्ता व महंगाई राहत में 2 प्रतिशत की वृद्धि ...

Related Articles

2

Back to top button