छत्तीसगढ़बालोद जिला

CG : वकील के घर 5 लाख की चोरी, शादी कार्यक्रम में व्यस्त था परिवार …

By kadwaghut|18 Apr 2026, 11:26 AM
f X W

बालोद जिले के सांकरी गांव में चोरों ने वकील के घर से सोने-चांदी के जेवर और नगद पार कर दिया. वकील का परिवार शादी में शामिल होने के लिए घर पर ताला लगाकर गया हुआ था. अगली सुबह जब वह घर लौटे तो उनके होश उड़ गए. दरवाजे पर लगा ताला टूटा और अलमारी का सामान बिखरा हुआ था. कीमती जेवरात और नगदी समेत लगभग 5 लाख रुपए का सामान गायब थे. मामला गुंडरदेही थाना इलाके का है. जानकारी के अनुसार, ग्राम सांकरी वार्ड क्रमांक 01 में वकील नेमेश्वर प्रसाद सिंहा (उम्र 56) के घर में सोने-चांदी के गहनें रखे हुए थे. घटना वाले दिन वकील और उसका परिवार शादी कार्यक्रम में गया हुआ था. इसी दरमियान रात्री में अज्ञात चोर घर के पीछे से घुसा और ताला तोड़ कर अंदर प्रवेश हो गया, जिसके बाद घर में रखे सोने-चांदी के गहने और नगदी समेत 5 लाख का समान पार कर लिया. वकील सुबह घर पहुंचा तो चोरी की घटना का पता चला. वकील ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद गुंडरदेही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में दिखेगी छत्तीसगढ़ की झलक, भारत मंडपम में सजेगा भव्य पवेलियन

Related Articles

Back to top button