बिहार / झारखण्डराज्‍य

अचानक लगी आग से गेहूं की फसल खाक, मुआवजे की मांग तेज

By Admin|17 Apr 2026, 6:51 PM
f X W

 चतरा

 झारखंड राज्य के चतरा जिले सोकी गांव में एक किसान की मेहनत पर अचानक लगी आग ने पानी फेर दिया. खेत-खलिहान में मड़ाई के लिए रखे करीब 500 से अधिक गेहूं के बोझे जलकर राख हो गए, जिससे किसान विजय कुमार मेहता को भारी आर्थिक नुकसान हुआ. किसान ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है.

खलिहान में रखे गेहूं में अचानक लगी आग
किसान विजय कुमार मेहता ने बताया कि गेहूं की कटाई के बाद थ्रेसर से मड़ाई के लिए फसल को खेत के खलिहान में रखा गया था. इसी दौरान अचानक आग लग गई, जिससे देखते ही देखते सैकड़ों बोझा गेहूं जलकर राख हो गया और उन्हें हजारों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा.

ग्रामीणों ने आग बुझाने का किया प्रयास
आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उपलब्ध साधनों से आग बुझाने का प्रयास किया. हालांकि तब तक अधिकतर गेहूं जल चुका था, जिससे नुकसान को रोका नहीं जा सका.

अंचल कार्यालय व थाना में मुआवजे की मांग
घटना के बाद पीड़ित किसान ने अंचल कार्यालय और संबंधित थाना में आवेदन देकर मुआवजे की मांग की है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, जिससे ग्रामीणों में भी चिंता का माहौल बना हुआ है.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  सहरसा के अधीक्षण अभियंता पर एसवीयू का शिकंजा, पटना समेत 5 ठिकानों पर छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति मिली

Related Articles

2

Back to top button