मध्य प्रदेशराज्‍य

पंचायत विभाग में बड़ी कार्रवाई, एक साथ दो सचिव निलंबित

By Admin|16 May 2026, 6:16 PM
f X W

ग्वालियर

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जिला पंचायत CEO ने बड़ी कार्रवाई की है। एक साथ दो पंचायत सचिवों को निलंबित कर दिया। सरकारी कार्यों में लापरवाही एवं बिना अनुमति लंबे समय तक अनुपस्थित रहने पर यह कार्रवाई की गई है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत कल्याणी के सचिव रामलखन गुर्जर ने स्व. सुरेश जाटव का मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के एवज में अवैध राशि मांगने का आरोप लगा है। वहीं, ग्राम पंचायत आरोली के सचिव गौतम सिंह कौरव को लंबे समय से अनुपस्थित रहने की शिकायत पर निलंबित किया गया है।

सरपंच ने उनके खिलाफ शिकायत की थी। जिला पंचायत CEO सोजान सिंह रावत ने दोनों मामलों में निलंबन आदेश जारी कर दिए हैं। इस कार्रवाई से दोनों ग्राम पंचायत में हड़कंप की स्थिती बनी है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय में घटे प्राइवेट कॉलेज, दो साल में 50 से ज्यादा संस्थान बंद; जानें क्या है पूरा मामला

Related Articles

2

Back to top button