छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG : कांस्टेबल की मौत की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश …

By kadwaghut|04 May 2026, 12:17 PM
f X W

बिलासपुर। बिलासपुर में श्रीराम केयर अस्पताल में कॉन्स्टेबल की मौत की अब मजिस्ट्रियल जांच होगी। परिजनों के विरोध-प्रदर्शन और हंगामे के बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। सिम्स के चार डॉक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया है, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई है। अब प्रशासन के साथ ही परिजन को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। हालांकि इस मामले में परिजनों का कहना है कि पथरी के इलाज में लापरवाही हुई है, जबकि अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि कॉन्स्टेबल की मौत की लापरवाही से नहीं, हार्ट अटैक से हुई है।दरअसल, मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम एरमशाही निवासी सत्यकुमार पाटले (36) पुलिस विभाग में आरक्षक थे। उनकी पोस्टिंग सरकंडा थाने में थी। 26 अप्रैल को उनके पेट में अचानक असहनीय दर्द हुआ, जिसके बाद वे इलाज के लिए नेहरू नगर स्थित श्रीराम केयर अस्पताल पहुंचे।

Advertisement
Advertisement

जांच के बाद डॉक्टरों ने पथरी की समस्या बताई और ऑपरेशन कराने की सलाह दी। परिजनों का आरोप है कि श्रीराम केयर अस्पताल में बिना चीरा लगाए सत्यकुमार का ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन के अगले दिन तक वह बिल्कुल ठीक था, लेकिन अचानक शाम को उसकी तबीयत बिगड़ गई। आरोप है कि करीब 4 घंटे तक कोई विशेषज्ञ डॉक्टर उसे देखने नहीं आया। समय पर इलाज न मिलने के कारण उसकी हालत गंभीर हो गई और शुक्रवार दोपहर उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया, जिससे तनाव की स्थिति बन गई। हालात को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल और अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं, अस्पताल संचालक डॉ. अमित सोनी ने मरीज की मौत हार्ट अटैक से होने का दावा किया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  मोहला : मानपुर में मेधावी विद्यार्थियों का आज किया जाएगा सम्मान…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins