उत्तर प्रदेशराज्‍य

जयंती पर डॉ. आंबेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे सीएम योगी : डॉ. निर्मल

By Admin|12 Apr 2026, 8:23 PM
f X W

लखनऊ. 
डॉ. आंबेडकर महासभा ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं सदस्य विधान परिषद डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने कहा कि आंबेडकर जयंती पर महासभा परिसर में 14 अप्रैल को अपराह्न 2 बजे से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस कार्यक्रम में बाबा साहब आंबेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। इसके पूर्व बौद्ध भिक्षुओं द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर के अस्थिकलश पर पुष्पांजलि अर्पित कर बुद्ध वंदना की जाएगी। 

डॉ. निर्मल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा साहब को सम्मान देने के लिए उनकी प्रतिमा पर छतरी , बाउंड्री वॉल तथा सौंदर्यीकरण का जो निर्णय लिया है, वह स्वागत योग्य है। उनके इस निर्णय से पूरे प्रदेश के दलित एवं आंबेडकर अनुयायी गदगद हैं। इस निर्णय को अभूतपूर्व बताते हुए डॉ. निर्मल ने कहा कि 14 अप्रेल को पूरा प्रदेश आंबेडकरमय होगा । डॉ. निर्मल ने कहाकि इस कार्यक्रम में दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा ब्रजेश पाठक सहित अन्य मंत्रीगण तथा गण्यमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  MP में बिजली आपूर्ति बढ़ी, लेकिन जल विद्युत में 1,500 मेगावाट और ताप विद्युत में 1,000 मेगावाट उत्पादन प्रभावित

Related Articles

Back to top button