छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन और ज्यादा गर्मी पड़ने का अलर्ट …

By kadwaghut|28 May 2026, 11:53 AM
f X W

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन गर्मी और झुलसाने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक, रायपुर समेत सेंट्रल क्षेत्र के कई इलाकों में लू चल सकती है। वहीं, हीटवेव के बीच मौसम विभाग ने आंधी बारिश की भी संभावना जताई है। अगले 24 घंटे में कई जिलों में मौसम बदल सकता है, इस दौरान तेज हवा, आंधी और बारिश हो सकती है, जिससे तपती गर्मी से राहत मिलेगी। पिछले 24 घंटे के दौरान दुर्ग प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.5°C रिकॉर्ड किया गया। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 26°C दर्ज हुआ।

Advertisement
Advertisement

बुधवार को अचानक आई आंधी से रायपुर के देवपुरी में बिजली का पोल गिर गया था। इससे पहले खैरागढ़ और कांकेर जिले में लू से मोर, सीवेट और चमगादड़ समेत सैकड़ों जीव मारे गए। नौतपा में गर्मी अपने चरम पर है। भारत के कई शहरों में टेम्परेचर 45°C के पार चला गया है। तेज धूप के साथ चलने वाली गर्म हवाओं से लू (हीटस्ट्रोक) का रिस्क बढ़ गया है। लू लगने पर ‘बॉडी कूलिंग सिस्टम’ ठीक से काम नहीं कर पाता है। समय पर इलाज न मिले तो यह स्थिति जानलेवा हो सकती है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर, चार लोग चपेट में एक की मौत ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins