मध्य प्रदेश

MP में गणेश उत्सव में विवाद, ‘लव जिहाद’ झांकी पर मारपीट और पथराव

By Admin|05 Sep 2025, 8:11 PM
f X W

 उज्जैन
मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में शुक्रवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न हो गया। उज्जैन जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर महिदपुर में तहसील में हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। विसर्जन के दौरान लव जिहाद की झांकी दिखाए जाने पर दो पक्षों में पथराव हो गया। पुलिस ने बल प्रयोग करके स्थिति को नियंत्रण में लिया।

Advertisement
Advertisement

शुक्रवार को दुर्गेश्वरी सिद्धिविनायक गणेश जी की सवारी निकालने के दौरान बवाल हो गया। बताया जा रहा है कि सवारी में लव जिहाद की झांकी दिखाने पर विवाद हो गया। झांकी का विरोध करते हुए मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोग एकत्रित हो गए। तभी दोनों पक्षों में पथराव होने लगा।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जमा भीड़ को खदेड़ना शुरू किया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया है। बताया जा रहा है कि गणेश जी की सवारी हर साल निकलती है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  किसानों के हित और सेवा को समर्पित है बलराम कृषि महोत्सव, बोले CM डॉ. यादव

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins