छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : भाजयुमो ने हितग्राहियों को सम्मानित किया …

By kadwaghut|11 Apr 2026, 10:39 AM
f X W

रिगनी-खरौद l भारतीय जनता युवा मोर्चा शिवरीनारायण मंडल की ओर से गांव चलो अभियान के तहत ग्राम कुरियारी के कुर्मी भवन, भाठापारा में हितग्राही सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्र और राज्य सरकार की कई जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों का सम्मान कर उन्हें अभिनंदन पत्र दिए गए।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने गांव में घर‑घर पहुंचकर हितग्राहियों से संवाद किया और प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं और इसी उद्देश्य से भाजपा कार्यकर्ता लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। लाभार्थियों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने और अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की गई। कार्यक्रम में भाजयुमो जिला महामंत्री चिराग केशरवानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष और मंडल प्रभारी अनुराग केशरवानी, कार्यक्रम संयोजक व मंडल अध्यक्ष ललित कश्यप, महामंत्री आकाश यादव और अंकित तिवारी, उपाध्यक्ष अखिलेश भीष्म आदि मौजूद थे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG News: हाईकोर्ट में सरकारी पक्ष मजबूत करने की तैयारी, सरकार की पैरवी के लिए विधि अधिकारियों की नियुक्ति

Related Articles

Back to top button