छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

CG : मुड़पार में अफ़्रीकी सूअर बुखार (अफ्रीकी स्वाइन फीवर)के कारण इन्फेक्टेड और सर्विलांस जोन घोषित …

By lokesh sharma|10 Apr 2026, 4:00 PM
f X W

दुर्ग । जिले के विकासखण्ड धमधा के अंतर्गत ग्राम मुड़पार में स्थित पी.ओ. जॉय सूकर फार्म में अफ्रीकी सूअर बुखार (।तिपबंद ैूपदम थ्मअमत) की जांच के बाद प्रभावित क्षेत्र को इन्फेक्टेड और सर्विलांस जोन घोषित कर दिया है। ग्राम मुड़पार के 01 किलोमीटर की परिधि को इन्फेक्टेड जोन एवं 1 से 10 किलोमीटर तक का क्षेत्र सर्विलांस जोन होगा। यह आदेश 6 माह या आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा। 01 से 10 किलोमीटर की परिधि में नारधा, मोहंदी, ओखरा, चेटूवा, खेरधी, ढौर, रिगंनी, मुरमुदा, कंडरका, सेमरिया, नंदौरी, हिगंनाडीह, गोढी, ढाबा, अछोटी, दादर यू, बोरसी, लिमतरा, मुर्रा, खेदामारा, जामूल एवं सूरडूंग (वार्ड क्रमांक 01 से वार्ड क्रमांक 05 तक) को इन्फेक्टेड जोन घोषित किया गया है।

  कलेक्टर  अभिजीत सिंह द्वारा जारी आदेशानुसार इन्फेक्टेड जोन से सूकर प्रोडक्ट की आवाजाही पूर्णत प्रतिबंधित रहेगी एवं सर्विलेंस जोन में सूकर आदि के मार्केट एवं दुकाने पूर्णतः बंद रखी जाएगी एवं इनके द्वारा की जाने वाली डोर-टे-डोर डिलीवरी भी बंद रहेगी। जिले में किसी भी नागरिक द्वारा किसी प्रकार की अफवाह किसी भी माध्यम से नही फैलायी जायेगी। किसी भी व्यक्ति द्वारा उपर्युक्त प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन करने पर उनके विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता, पशुओं में संक्रामक और सांसर्गिक रोगों का निवारण और नियंत्रण अधिनियम 2009 एवं अन्य सुसंगत विधिक प्रावधानों के तहत दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी। आपात कालिन स्थिति हेतु जिला कंट्रोल रूम दुर्ग में उपसंचालक डॉ. वसीम शम्स मो.न-9406033990 एवं डॉ.एम.सी.देशमुख मो.न. 9407781663 से सम्पर्क कर सकते है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होगा।
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  रंगदारी केस में फरार शोएब ढेबर की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने जारी किया लुकआउट सर्कुलर; इनाम भी घोषित

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button