छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : खनिज विभाग की टीम पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश, जवाब में गुर्गे की पिटाई…

By lokesh sharma|25 Apr 2026, 11:20 AM
f X W

राजनांदगांव , गर्मी बढ़ने के साथ ही शिवनाथ नदी का जलस्तर कम हो रहा है। इसका फायदा उठाने अब रेत माफिया सक्रिय हो गए हैं। खासकर रात में रेत का अवैध खनन और परिवहन बढ़ रहा है। बीती रात डोंगरगांव ब्लॉक के रातापायली में रेत के अवैध खनन और परिवहन की सूचना प्रशासन को मिली।

Advertisement
Advertisement

सूचना पर खनिज विभाग और डोंगरगांव तहसीलदार मौके पर जा ही रहे थे कि नदी की दिशा से एक ट्रैक्टर तेज गति से आ रही थी। उसे विभाग की टीम ने रोकने का प्रयास किया तो चालक ने गति को और बढ़ा दी। सामने से उसे रोकने का प्रयास किया गया लेकिन चालक नहीं रुका और अफसरों पर गाड़ी चढ़ाने का भी प्रयास किया। विभागीय अफसर बाल-बाल बचे।

इसके बाद विभागीय टीम ने ट्रैक्टर का पीछा किया। कुछ ही दूरी पर गांव में मुख्य मार्ग पर शादी समारोह चल रहा था। वहां पर चालक ने अचानक से गाड़ी को रोक दी। इस दौरान समारोह में मौजूद ग्रामीण दहशत में आ गए। इस दौरान ग्रामीणों को कुछ देर के लिए ऐसा लगा कि ट्रैक्टर कहीं भीड़ में न घुस जाए। चालक ने ट्रैक्टर को वहीं खड़ा कर दिया और वहां से फरार होने लगा।

विभागीय अफसरों की टीम और ग्रामीण उसका पीछा करने लगे। कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया गया। गुस्साई भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी। खनिज विभाग के सिपाही ने भी उसे पकड़ा। बताया यह भी जा रहा है कि फेंसिंग में टकराने से उसे चोट लगी है। उसके सिर पर गंभीर चोट आने की वजह से उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया। शिवनाथ नदी से लगे कई गांवों में रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन शुरू हो गया है। रातापायली के अलावा साल्हे, मनेरी, पारागांव, सांकरदाहरा व आसपास के कुछ गांवों से अवैध रूप से रेत निकासी शुरू हो गई है। कार्रवाई के बाद भी माफिया के हौसले बुलंद हैं, खासकर रात में।

READ ALSO  CG : तेज धूप से चढ़ा पारा, अब बारिश की बारी...पढ़ें IMD का ताजा अपडेट ...

दो गाड़ियां और लगी थीं मौके पर दो माजदा वाहन खड़े थे। हालांकि इनमें रेत लोड नहीं हो पाया था। इस वजह से उस पर कार्रवाई नहीं की जा सकी। ट्रैक्टर को डोंगरगांव थाने के सुपुर्द किया गया है। रातापायली में कुछ दिनों से रेत के अवैध उत्खनन की सूचना आ रही थी। फिर प्रशासन ने यह कार्रवाई की। चालक का नाम चुनेश्वर साहू बताया गया है। मामले में विभाग के गार्ड ने अपना कथन अफसरों को सौंप दिया है।

सख्त कार्रवाई के निर्देश

रेत माफिया पर प्रशासन के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। गुरुवार की रात हुई घटना में भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी । गाड़ियों को भी राजसात करने की कार्रवाई की जाएगी।

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins