DPR छत्तीसगढ समाचार

CG : संपूर्णता अभियान 2.0 की समीक्षा बैठक सम्पन्न, 14 अप्रैल तक 100 : सैचुरेशन के निर्देश

By News Desk|07 Apr 2026, 5:10 PM
f X W

कोंडागांव, छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग की संयुक्त संचालक डॉ. भावना दीक्षित द्वारा सोमवार को कोंडागांव में संपूर्णता अभियान 2.0 की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

    बैठक में विभिन्न विभागों के अंतर्गत संचालित सभी इंडिकेटर्स की विषयवार समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी निर्धारित इंडिकेटर्स में 14 अप्रैल 2026 तक 100 प्रतिशत सैचुरेशन सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, डिप्टी कलेक्टर किशोर शर्मा, एबी फेलो संतोष कुमार सितारे सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    बैठक उपरांत डॉ. दीक्षित द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोंडागांव, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनी एवं आवासीय बालिका छात्रावास कोंडागांव का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : पीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी और गरीबों के हक की राशि में हेराफेरी कतई बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा...

Related Articles

Back to top button