छत्तीसगढ़

ED एक्शन मोड में, छत्तीसगढ़ के दो शहरों में छापेमारी

By Admin|26 Sep 2025, 1:46 PM
f X W

रायपुर

छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम शुक्रवार सुबह से सक्रीय हो चुकी है. रायपुर और बिलासपुर में कई बिल्डर्स के ठिकानों पर छापा पड़ा है. मौके पर टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने तड़के सुबह रायपुर के एक बिल्डर के ठिकानों पर छापेमारी की. इसी क्रम में बिलासपुर में भी सुल्तानिया ग्रुप के मीनाक्षी सेल्स के ठिकानों पर छापेमारी की गई है.

बताया जा रहा है कि सुल्तानिया ग्रुप के मीनाक्षी सेल्स का कोयला, सीमेंट, छड़, स्टील और ट्रेडिंग का कारोबार है. ईडी की ये कार्रवाई किन गड़बड़ियों को लेकर है, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है. ईडी के अधिकारी ग्रुप से जुड़े कारोबारियों से पूछताछ कर रहे हैं. यहां दो गाड़ियों में टीम पहुंची है. मौके पर कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच जारी है.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  सड़क निर्माण में लापरवाही पर सख्ती, डिप्टी CM ने जमीन पर बैठकर सुनी लोगों की समस्याएं

Related Articles

Back to top button