छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : समर स्पेशल ट्रेन की समय सारणी में आंशिक संशोधन…

By lokesh sharma|02 Apr 2026, 10:23 AM
f X W

राजनांदगांव | गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रख दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा नागपुर मंडल से इतवारी-शालीमार-इतवार ी के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलेगी। गाड़ी संख्या 08865 इतवारी-शालीमार गुरुवार को कल 2 अप्रैल से 25 जून तक चलेगी।

Advertisement
Advertisement

लेकिन रेलवे ने इसकी समय सारणी में आंशिक संशोधन किया है जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी। अब यह गाड़ी इतवारी से 17:10 प्रस्थान कर गोंदिया 19:00 बजे, डोंगरगढ़ 20:08 बजे, राजनांदगांव 20:35 बजे वहीं दुर्ग 21:40 बजे, रायपुर 22:25 बजे, शालीमार 14 बजे पहुंचेगी। गाड़ी 08866 शालीमार- इतवारी हर शुक्रवार को 3 अप्रैल से 26 जून 2026 तक चलेगी।

शालीमार से 18 बजे प्रस्थान करेगी। संतरागाछी, खड़गपुर, टाटानगर, राउरकेला, झारसुगुड़ा, रायगढ़, चांपा, बिलासपुर, भाटापारा, रायपुर 9:20 बजे पहुंचेगी। दुर्ग में 11:10 बजे आगमन, राजनांदगांव 11:36 बजे, डोंगरगढ़ 12:04 बजे, गोंदिया 13:15 बजे, इतवारी 15:35 बजे पहुंचेगी। इसका गोंदिया, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर, खड़गपुर में स्टॉपेज दिया गया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : बिजली का टूटा तार बना काल, मंदिर जा रहे युवक की मौत ...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins