मध्य प्रदेश

छिंदवाड़ा हादसे में बड़ा नुकसान: बस पलटी, 3 लोगों की मौत, 30 से अधिक घायल

By Admin|26 Mar 2026, 9:23 PM
f X W

छिंदवाड़ा

सिमरिया मंदिर के पास बस और पिकअप वाहन की आमने-सामने टक्कर में बड़ा हादसा हो गया। टक्कर के बाद बस पलट गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

यह बस छिंदवाड़ा से भंडारकुंड जा रही थी और यात्री सीएम के कार्यक्रम से लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

ग्रीन कॉरिडोर बनाकर अस्पताल पहुंचाए गए घायल

घटना के तुरंत बाद प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को जल्द इलाज दिलाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया और सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

राहत-बचाव कार्य जारी

हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य तेज किया गया। गंभीर रूप से घायलों का इलाज जारी है, जबकि मृतकों की पहचान की प्रक्रिया चल रही है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  MP Master Plan: 66 गांवों की खेती पर संकट का दावा, जमीन बचाने किसान निकालेंगे पदयात्रा

Related Articles

Back to top button