छत्तीसगढ़

पूर्व संसदीय सचिव व साजा के पूर्व विधायक लाभचंद बाफना के नाम से पैसे की मांग, साइबर ठगी की आशंका

By kadwaghut|20 Aug 2026, 11:01 PM
f X W

Advertisement
Advertisement

करीबियों और समर्थकों से की अपील—फोन या मैसेज पर किसी तरह का लेन-देन न करें, थाने में शिकायत दर्ज

साजा। पूर्व संसदीय सचिव एवं साजा के पूर्व विधायक लाभचंद बाफना के मोबाइल नंबर का साइबर ठगी में दुरुपयोग किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उनके नंबर अथवा उनके नाम का इस्तेमाल कर परिचितों और करीबियों से पैसे की मांग की जा रही है।

मामले की जानकारी मिलते ही लाभचंद बाफना ने अपने परिचितों, समर्थकों और आम नागरिकों को सतर्क करते हुए अपील की है कि यदि उनके मोबाइल नंबर से किसी प्रकार का फोन, मैसेज या पैसे के लेन-देन से जुड़ा संदेश प्राप्त होता है, तो उस पर भरोसा न करें और किसी भी स्थिति में रुपये ट्रांसफर न करें।

उन्होंने लोगों से कहा है कि उनके नाम से आने वाले किसी भी संदिग्ध संदेश, लिंक या आर्थिक सहायता की मांग पर प्रतिक्रिया देने से पहले स्वयं उनसे या उनके अधिकृत सहयोगियों से पुष्टि जरूर कर लें।

लाभचंद बाफना ने इस पूरे मामले को लेकर संबंधित थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है। पुलिस से साइबर गतिविधि की जांच कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

बाफना ने लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज पर बैंक संबंधी जानकारी, OTP अथवा पैसे साझा न करें।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  छत्तीसगढ़-पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, सुखदेव भगत को मिली कमान; भूपेश बघेल असम भेजे गए

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins