छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : वनांचल मानपुर में पहली बार प्रतिभावान छात्रों का शिक्षा मंत्री ने किया सम्मान …

राजनांदगांव/मानपुर| स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सोमवार को जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के पीएमश्री आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, मानपुर में आयोजित ‘दैनिक भास्कर’ प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस क्षेत्र में पहली बार इस तरह का आयोजन किया गया। 100 से अधिक विद्यार्थी इस आयोजन में सम्मानित हुए। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक भी सम्मानित हुए। वहीं खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक आयोजन भी प्रस्तुत किए गए।
अगली खबर लोड हो रही है...




