छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ ब्लड सेन्टर द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन

By Admin|18 Sep 2025, 9:00 PM
f X W

रायपुर
छत्तीसगढ़ ब्लड सेन्टर, अनुपम गार्डन के सामने, सी/ओ अग्रवाल हास्पिटल परिसर, जी.ई. रोड, रायपुर के तत्वावधान में आज छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ, व्यापार एवं विकास, नया रायपुर (अटल नगर), सेक्टर-24 में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 35 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा की मिसाल प्रस्तुत की।
इस अवसर पर रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।

यह कार्यक्रम संघ के प्रबंध निदेशक श्री अनिल कुमार साहू के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि –
“रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है। समाज में जागरूकता लाकर अधिक से अधिक लोगों को इस पुण्य कार्य से जोड़ना हमारा दायित्व है।”

शिविर में स्वास्थ्यकर्मियों की टीम द्वारा रक्त संग्रहण की सभी चिकित्सीय मानकों का पालन किया गया। आयोजन स्थल पर रक्तदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई थीं।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे समय-समय पर रक्तदान कर समाजहित में योगदान देंगे।
छत्तीसगढ़ ब्लड सेन्टर ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे शिविर नियमित रूप से आयोजित करने की घोषणा की।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  विकसित भारत संकल्प पार्क ‘People for Peepal’ अभियान के तहत लगभग 16 एकड़ में विकसित पार्क में लगाए गए 2,500 से अधिक पीपल और 500 से अधिक स्थानीय प्रजातियों के पौधे

Related Articles

2

Back to top button