DPR छत्तीसगढ समाचारगौरेला - पेंड्रा - मरवाही जिलाछत्तीसगढ़

CG : पशुपालकों को आर्थिक उन्नति की दिशा में प्रेरित करने के उद्देश्य से दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित

By lokesh sharma|25 Oct 2025, 3:32 PM
f X W

गौरेला पेंड्रा मरवाही, पशुधन विकास विभाग कार्यालय उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं के तत्वाधान में पशुपालन के प्रति जागरूकता लाने और पशुपालकों को आर्थिक उन्नति की दिशा में प्रेरित करने के उद्देश्य से दो दिवसीय जिला स्तरीय पशु पक्षी प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम सेमरा विकासखंड पेंड्रारोड में स्वामी आत्मानंद स्कूल के पास आयोजित किया गया। प्रथम दिवस 23 अक्टूबर को उद्घाटन पश्चात किसान संगोष्ठी एवं वत्स प्रदर्शन किया गया और दूसरे दिन 24 अक्टूबर को विभिन्न प्रजाति, नस्ल, आयु समूह तथा उपयोगिता आधारित पशु पक्षी प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दुधारू गाय भैंस प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता, उन्नत बछिया प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता, स्वस्थ बछड़ा बछिया प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता, सांड प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता, बैल भैंस प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता, मुर्गी बतख जापानी बटेर पक्षी प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता, उन्नत बकरा बकरी प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता, उन्नत सूकर प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता और विभिन्न प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरण किया गया। प्रतियोगिता में 17 पशुपालकों को प्रथम पुरस्कार नगद 1000 रूपये एवं स्टील टब, द्वितीय पुरस्कार नगद राशि 500 एवं स्टील टब और तृतीय पुरस्कार 16 पशुपालकों को राशि 200 नगद एवं स्टील टब इसके अलावा 40 पशुपालकों को सांत्वना पुरस्कार राशि 100 नगद एवं टब प्रदान कर सभी को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। 

Advertisement
Advertisement

       कार्यक्रम में पशुपालकों को उन्नत नस्ल के सांड एवं नर बकरा भी वितरीत किया गया। पशुधन विकास विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में समीरा पैकरा अध्यक्ष जिला पंचायत, अजीत उपेंद्र बहादुर सिंह उपाध्यक्ष जिला पंचायत, मुकेश रावटे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, लालजी यादव विधायक प्रतिनिधि, बृजलाल सिंह राठौर उपाध्यक्ष किसान विकास मोर्चा, पवन पैकरा सदस्य जिला पंचायत, राधा रैदास सदस्य जिला पंचायत, निशांत तिवारी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पेंड्रा, तूफान सिंह सरपंच ग्राम पंचायत सेमरा, वर्षा ओड्डे ग्राम पंचायत भदौरा, संतोष राठौड़ जनपद सदस्य, गजरूप सलाम प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य, गौ सेवा आयोग से परमेश्वर प्रसाद साहू, महेंद्र सिंह राठौर, विष्णु प्रसाद राठौर धीरज राठौर, जितेंद्र चावला, राजकुमार राठौर, कृष्णप्रपन्नाचार्य जी महाराज एवं मीडिया संगठन से मुरारी लाल रैदास, कामता प्रसाद यादव, सरिता राठौर, लूशन राठौर, हुकम यादव, रजनीश तिवारी, जितेंद्र धुर्वे सहित गणमान्य नागरिक एवं पशुपालक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन में आभार प्रकट करते हुए उपसंचालक  डॉ. व्ही .के. पटेल के द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : निष्कासित पूर्व महामंत्री पर एक और FIR दर्ज ...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins