छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : बागेश्वर धाम में सावन महोत्सव में कांवड़ यात्रा, महाआरती व धार्मिक आयोजन होंगे …

By kadwaghut|01 Aug 2026, 1:00 PM
f X W

राजनांदगांव l सावन माह शुरू हो गया है। बागेश्वर धाम मंदिर में 1 माह का सावन महोत्सव धार्मिक आयोजनों के साथ मनाया जाएगा। मंदिर सेवक पंकज गुप्ता, ने बताया परंपरा अनुसार 9, 10, 17, 24 अगस्त को कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। 3 अगस्त की पहली कांवड़ यात्रा सनातन संस्कृति संरक्षण के लिए होगी। 10 अगस्त की दूसरी कांवड़ यात्रा राष्ट्रप्रेम और नक्सली शहीद जवानों को समर्पित रहेगी। 17 अगस्त की तीसरी कांवड़ यात्रा प्रकृति संरक्षण का संदेश देगी। 24 अगस्त की चौथी कांवड़ यात्रा शिक्षा संस्कार जागरण के लिए निकाली जाएगी। हर सोमवार शाम 7 बजे महाआरती होगी।

Advertisement
Advertisement

सावन के 1 माह तक बागेश्वर धाम उत्सव भवन में हैदराबाद के मल्लिकार्जुन मंदिर की विशाल झांकी बनाई जा रही है। यहां मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन 3 अगस्त से पूरे सावन माह के लिए स्थापित किए जाएंगे। विजय गुप्ता, सूरज गुप्ता, सौरभ गुप्ता तैयारी में जुटे है। 17 अगस्त को तीसरे सोमवार 24 घंटे का अखंड रुद्राभिषेक होगा।

यह आयोजन मल्लिकार्जुन मंदिर, शैलम के पंडितों से कराया जाएगा। पूजा पद्धति मल्लिकार्जुन में होने वाली विधि के अनुसार रहेगी। अखंड रुद्राभिषेक 17 अगस्त सुबह 10 बजे से 18 अगस्त सुबह 10 बजे तक चलेगा। तैयारियों में गणेश गुप्ता, भावेश अग्रवाल, अजय गुप्ता, सौरभ खंडेलवाल, विकास गुप्ता, मयंक शर्मा, दिनेश अग्रवाल, प्रज्ञा गुप्ता, मधु खंडेलवाल, यशोदा गुप्ता लगे हैं। आयोजन संरक्षक डी.सी. जैन, सोहन लाल गुप्ता, कैलाशचंद गुप्ता, शारदा तिवारी, लक्ष्मी गुप्ता, गोमती गुप्ता, दुर्गा गुप्ता, वंदना गुप्ता, ज्योति गुप्ता, रंजना गुप्ता, चंचल गुप्ता ने श्रद्धालुओं से मल्लिकार्जुन मंदिर के दर्शन, कांवड़ यात्रा, धर्मलाभ लेने की अपील की है। जानकारी मंदिर सेवक अजय गुप्ता ने दी।

READ ALSO  सेवा संकल्प अभियान: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘लखपति दीदी’ संकल्प से आत्मनिर्भरता की राह पर रानू कैवर्त
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins