छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : डिजिटल फसल सर्वे के बिना नहीं बिकेगा धान…

By kadwaghut|12 Jul 2026, 11:19 AM
f X W

राजनांदगांव , प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए इस बार धान खरीदी पूरी तरह डिजिटल व्यवस्था के तहत होगी। किसानों को धान बेचने ई-क्रॉप सर्वे, खेत की जियो टैगिंग और ऑनलाइन रिकॉर्ड अपडेट कराना होगा। अफसरों की टीम खेतों में पहुंचकर फसल की फोटो लेकर डिजिटल सत्यापन करेगी। जिन किसानों का सर्वे पूरा नहीं होगा, उनका धान खरीदी केंद्रों में नहीं खरीदा जाएगा। धान खरीदी को ज्यादा पारदर्शी बनाने राज्य सरकार ने ई-क्रॉप सर्वे को अनिवार्य किया है।

Advertisement
Advertisement

नए खरीफ रकबे का पंजीयन शुरू कर दिया गया है। इसके बाद 15 अगस्त से 31 अक्टूबर तक डिजिटल ई-क्रॉप सर्वे किया जाएगा। सर्वे दल खेतों में पहुंच कर वास्तविक फसल, रकबा और किसान की जानकारी का सत्यापन कर फोटो को जियो टैग कर पोर्टल पर अपलोड करेंगे। नए नियम से फर्जी पंजीयन और गलत रकबे की समस्या नहीं रहेगी। भूमि रिकॉर्ड, फसल की जानकारी और पंजीयन विवरण अपडेट कराना होगा। सर्वे में दर्ज जानकारी धान खरीदी का आधार बनेगी। रिकॉर्ड में त्रुटि सुधार का अवसर दिया जाएगा।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : जिले में अब तक 699.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins