DPR छत्तीसगढ समाचारधमतरी जिला

CG : अधोसंरचना कार्यों की समीक्षा में सख्त निर्देश, धमतरी में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

By lokesh sharma|18 Mar 2026, 5:00 PM
f X W

सड़क, पानी और कनेक्टिविटी पर फोकस, कलेक्टर ने की प्रगति की विस्तृत समीक्षा
धमतरी में तेज हो रहा विकास, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर कलेक्टर की सख्ती

Advertisement
Advertisement

धमतरी, जिले में अधोसंरचना विकास को गति देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं समय-सीमा पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में लोक निर्माण विभाग (च्ॅक्), च्ॅक् ब्रिज, एनएचएआई, जल संसाधन विभाग (ॅत्क्), छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल (ब्ैम्ठ), लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (च्भ्म्), क्रेडा तथा नगर निगम सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।


  कलेक्टर मिश्रा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्वक एवं तय समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं, ताकि आम नागरिकों को बेहतर एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि अधोसंरचना विकास जिले की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।


  बैठक में धमतरी जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों-धमतरी, सिहावा एवं कुरूद में संचालित सड़कों के निर्माण एवं उन्नयन कार्यों की गहन समीक्षा की गई। विशेष रूप से कोलियारी-खरेंगा-दोनर-जोरातराई मुख्य जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य को जिले की महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में रेखांकित किया गया। लगभग 25 किलोमीटर लंबाई वाले इस मार्ग में सबग्रेड कार्य 28 किलोमीटर तक पूर्ण हो चुका है, वहीं जीएसबी (ळैठ) एवं डब्ल्यूएमएम ;ॅडड) कार्य भी चरणबद्ध रूप से प्रगति पर हैं। डब्ल्यूएमएम की प्रथम परत 6.50 किलोमीटर तक पूर्ण हो चुकी है, जो परियोजना की तेज प्रगति को दर्शाता है।

READ ALSO  CG : हर पात्र परिवार तक सौर ऊर्जा, हर श्रमिक तक शासन की योजनाओं का लाभ…


  कलेक्टर ने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण, सतत मॉनिटरिंग एवं तकनीकी गुणवत्ता परीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि निर्माण कार्य दीर्घकालिक एवं टिकाऊ हो सकें। उन्होंने विभागों के बीच समन्वय बढ़ाने तथा बाधाओं का त्वरित निराकरण करने पर भी जोर दिया।


  बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि नवीन बजट में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सी.सी. सड़क निर्माण के लिए महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। इसके अंतर्गत बेंद्रानवागांव चौक से नहर तक पुलिस ग्राउंड मार्ग, डाक बंगला मुक्तिधाम से पंचवटी कॉलोनी मार्ग, दानीटोला स्कूल चौक से कन्या महाविद्यालय होते हुए शीतकुंड मार्ग, कन्या महाविद्यालय से दुलारी नागरा स्ट्रीट, जलविहार कॉलोनी की आंतरिक सड़कें तथा जोधपुर गौठान से पंचवटी कॉलेज मार्ग जैसे प्रमुख मार्गों का निर्माण किया जाएगा। इन कार्यों से शहर की यातायात व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार होगा और नागरिकों को सुगम, सुरक्षित एवं आधुनिक आवागमन सुविधा प्राप्त होगी।


   कलेक्टर मिश्रा ने कहा कि शहर में सड़क चौड़ीकरण, रेलवे यार्ड से एनएच-30 तक कनेक्टिविटी तथा अमलतासपुरम से कलेक्ट्रेट एवं रूद्री तक नए मार्गों के निर्माण से यातायात दबाव में कमी आएगी तथा शासकीय सेवाओं तक पहुंच और अधिक सुगम होगी। साथ ही, धमतरी-नगरी मार्ग एवं अन्य प्रमुख संपर्क मार्गों के उन्नयन से अंतरजिला एवं अंतरराज्यीय आवागमन को मजबूती मिलेगी, जिससे व्यापार, उद्योग एवं पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।


   ग्रामीण एवं आदिवासी अंचलों के विकास पर विशेष ध्यान देते हुए कलेक्टर ने कहा कि सिहावा एवं नगरी क्षेत्र में स्वीकृत सड़क एवं पुल निर्माण कार्यों से दूरस्थ ग्रामों का वर्षभर संपर्क बना रहेगा। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार एवं अन्य आवश्यक सेवाओं तक ग्रामीणों की पहुंच आसान होगी और स्थानीय उत्पादों के विपणन को भी गति मिलेगी।

READ ALSO  CG : अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग की कार्रवाई ...


  जल प्रदाय योजनाओं की समीक्षा के दौरान नगरी एवं घटुला-सांकरा क्षेत्र के लिए जल कार्य में हो रही धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    कलेक्टर ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि स्वीकृत कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन योजनाओं के पूर्ण होने पर धमतरी जिला अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा और नागरिकों को प्रत्यक्ष रूप से इसका लाभ प्राप्त होगा।बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारी एवं ठेकेदार उपस्थित थे ।

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins