छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : पुलिस जवान नशे में मिला, रेलवे स्टेशन के बाहर हंगामा …

By lokesh sharma|18 Mar 2026, 1:02 PM
f X W

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां छत्तीसगढ़ रेलवे पुलिस का एक जवान नशे की हालत में कैमरे में कैद हो गया। बताया जा रहा है कि यह पुलिसकर्मी नशे में धुत था और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement
Advertisement

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था और उसकी हालत सामान्य नहीं थी, जिससे लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। जानकारी के मुताबिक, यह घटना रायपुर रेलवे स्टेशन के बाहर की है, जहां नशे की हालत में जीआरपी कर्मी ने यात्रियों से विवाद किया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि पुलिसकर्मी ने बिना वजह यात्रियों से बहस शुरू कर दी, जिससे वहां माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान कुछ लोगों ने उसका वीडियो बना लिया, जो अब सामने आ गया है और तेजी से फैल रहा है।

बताया जा रहा है कि संबंधित जवान जीआरपी एसपी दफ्तर में पदस्थ है। इस घटना के सामने आने के बाद रेलवे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, मामले में अभी तक विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  गोंडवाना भवन के जीर्णोद्धार के लिए 10 लाख और विकास कार्यों के लिए 6 करोड़ देने की घोषणा की

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins