छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : विदाई समारोह में बच्चों को पेन भेंटकर प्रेरणा दी…

राजनांदगांव | शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चे.ब.नवागांव (जेवरतला रोड) में कक्षा आठवीं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को कक्षा छठवीं व सातवीं के बच्चों ने विदाई दी। आठवीं के बच्चों को गुलाल लगाकर अभिनंदन किया। छठवीं व सातवीं के द्वारा आठवीं के बच्चों को पेन भेंटकर केन्द्रीकृत परीक्षा में सफल होने के लिए शुभकामनाएं दी।

कक्षा आठवीं छात्रों ने शाला को गिफ्ट भेंट किया। इस अवसर पर माध्यमिक प्रधान पाठक कोमलचंद आर्य, चंद्रभूषण साहू, अश्वनी कुमार देवांगन, सन्नी कुमार देवांगन, चैनसिंह साहू, चैतन्य कुमार देवांगन, कविता ठाकुर, मोनिका ठाकुर उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button