छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG : RPF जवान का हथियार चोरी, आरोपी को 6 साल की सजा …

By kadwaghut|24 Jul 2026, 1:10 PM
f X W

बिलासपुर. आरपीएफ जवान के हथियार चोरी मामले में विशेष रेलवे न्यायालय ने आरोपी रंजीत मरकाम को 6 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है. ट्रेन यात्रा के दौरान जवान के बैग से दो पिस्टल, 24 कारतूस और चार मैगजीन चोरी हो गई थीं. जीआरपी बिलासपुर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर चोरी गए सभी हथियार और कारतूस बरामद कर लिए थे. बिलासपुर की एक और खबर कोटा वन क्षेत्र में मलेरिया ने एक बार फिर दस्तक दी है. औरापानी जंगल क्षेत्र में एक ही परिवार के 10 से 14 वर्ष आयु के तीन बच्चे मलेरिया संक्रमित पाए गए हैं, जिन्हें सिम्स बिलासपुर में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब 150 ग्रामीणों की जांच शुरू कर दी. कोटा क्षेत्र के 72 गांव पहले से मलेरिया प्रभावित हैं और लगातार बारिश के चलते संक्रमण का खतरा बढ़ गया है.

Advertisement
Advertisement
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : अपने पितरों को याद कर लोगों ने दिया तर्पण…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins