छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, सोना-चांदी और 5 हजार नकद ले उड़े चोर

By kadwaghut|01 Jan 2026, 4:22 PM
f X W

Advertisement
Advertisement


राजनांदगांव। ओपी सुकुलदैहान क्षेत्र के ग्राम खपरीकला (बांकल) में अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया। चोर रात के समय चैनल गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे और कमरे में रखी लोहे की पेटी से सोना-चांदी के जेवर व नकद रकम चोरी कर ले गए। चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत करीब 49 हजार रुपए बताई जा रही है।


घर से बाहर गए थे दंपती, इसी बीच वारदात


पीड़ित माखन लाल साहू (75), बीएसपी भिलाई के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। वे अपनी पत्नी के साथ 26 दिसंबर को बेटी के ससुराल जिला कोण्डागांव गए हुए थे। 30 दिसंबर की सुबह उनके चचेरे भाई ने फोन कर बताया कि घर का गेट खुला है और अंदर लाइट जल रही है।

टूटा मिला ताला, बिखरा पड़ा था सामान


सूचना मिलने पर पीड़ित ने अपने बेटे नित्यानंद साहू को घर भेजा। दोपहर में जब वह पहुंचा तो चैनल गेट का ताला टूटा मिला, घर के अंदर सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर लोहे की पेटी से 2 तोला सोने की चैन, 20 तोला चांदी की पायल और 5 हजार रुपए नकद गायब पाए गए।


रात में दिया गया वारदात को अंजाम


परिजनों के अनुसार 29 दिसंबर की शाम करीब 7 बजे तक घर में ताला लगा हुआ था। अगले दिन सुबह 8 बजे ताला टूटा और गेट खुला मिला। इससे आशंका है कि चोरों ने देर रात वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला


घटना की रिपोर्ट 1 जनवरी को ओपी सुकुलदैहान थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस ने BNS की धारा 303(2) और 331(4) के तहत अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

READ ALSO  शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, संकुल समन्वयक-शिक्षक समेत 7 दबोचे; कार और 40 पेटियां जब्त

यह भी पढ़ें: Rajnandgaon: रायपुर नाका में अज्ञात चोरों ने सूने मकान को बनाया निशाना

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins